Thursday, January 24, 2019

वोडाफोन-आईडिया राइट्स इश्यू के जरिए 25000 करोड़ रुपए जुटाएगी

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन-आईडिया 25,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाएगी। कंपनी के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्रमोटर शेयरहोल्डर वोडाफोन ग्रुप ने 11,000 करोड़ और आदित्य बिड़ला ग्रुप ने राइट्स इश्यू में 7,250 करोड़ रुपए तक का योगदान देने की बात कही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

इश्यू सब्सक्राइब नहीं हुआ तो प्रमोटर शेयरधारक खरीदेंगे
प्रमोटर शेयरधारकों ने यह भी कहा है कि अगर राइट्स इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाएगा तो उनके पास अधिकार होगा कि बचा हुआ हिस्सा खरीद सकें। कंपनी के बोर्ड ने पूंजी जुटाने के लिए संबंधित समिति को नियम और शर्तें तय करने के अधिकार दिए हैं।

कैपिटल रेजिंग कमेटी इश्यू प्राइस, रिकॉर्ड तारीख और राइट्स इश्यू लाने का वक्त तय करेगी। कंपनी के प्रमोटर राइट्स इश्यू के जरिए दूसरी बार फंज जुटाएंगे। इससे पहले वोडाफोन और आदित्य बिड़ला समूह ने वोडाफोन-आईडिया के मर्जर के वक्त 14,140 करोड़ रुपए डाले थे। दोनों कंपनियों ने 1 सितंबर 2018 से संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया था। वोडाफोन पर 1.26 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।

मर्जर के बाद वोडाफोन-आईडिया देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई। इसके 42.2 करोड़ ग्राहक हैं। 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में इनका रेवेन्यू मार्केट शेयर 32.2% था। जुलाई-सितंबर तिमाही में वोडाफोन-आईडिया को 5,006 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

दूसरी ओर रिलायंस जियो लगातार 5वीं तिमाही में मुनाफे में रही है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 64.88% बढ़कर 831 करोड़ रुपए रहा। 2017 की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 504 करोड़ था


भारत के लिए ओपनर शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने 10 वनडे बाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने इससे पहले सितंबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। धवन ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर डग ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हुए। कोहली 45 रन बनाकर लॉकी फर्गुसन की गेंद पर पवेलियन लौटे। अंबाती रायुडू 13 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

भारत ने टीम में दो बदलाव किए

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिछले वनडे की टीम में दो बदलाव किए। अंबाती रायडू और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई। दिनेश कार्तिक और रविंद्र जडेजा को बाहर किया गया।

दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, वियज शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम, मिशेल सैंटनर, डग ब्रेसवेल, टिम साउदी, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।

No comments:

Post a Comment

经中央军委主席习近平批准 军队支援湖北医疗队圆满完成任务回撤

  新华社武汉4月16日电 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性&肛交集合 籍却在网络...